मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समय से निराकरण करें विभागीय अधिकारी: DM का निर्देश

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा समय से निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु सम…

उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समय से निराकरण करें विभागीय अधिकारी: DM का निर्देश
उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समय से निराकरण करें विभागीय अधिकारी: DM का निर्देश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा समय से निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु समिति की बैठक में उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आयोग के अनुपस्थित अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कांप्लेक्स में नाली निर्माण शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए।



उन्होंने राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान, परसोंहिया, ब्लाक रामनगर, तहसील भानपुर में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है। प्लास्टिक कांप्लेक्स में सड़क, नाली निर्माण तथा ड्रेन सिस्टम को ठीक करने के लिए यूपीएसआईडीसी को निर्देशित किया है। 



उन्होंने टी0बी0 हॉस्पिटल से प्लास्टिक कांप्लेक्स तक नारंग रोड तथा बस्ती कांटे मार्ग को ठीक कराने का भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि वाहनों से केवल टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली की जाएगी। ऐसी शिकायत  प्राप्त हुई है कि टोल प्लाजा से पहले रुधौली जाने वाले मार्ग पर टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा वाहनों से वसूली की जाती है। इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखने का निर्देश दिया है।



 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना पर विचार करते हुए उन्होंने निर्देश दिया है कि पिछले वर्ष के लक्ष्य को आधार मानकर लोन आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएं तथा बैंकों से उसका निस्तारण भी कराया जाए। जिला उद्योग केंद्र द्वारा 42 के सापेक्ष 10 आवेदन पत्र इस योजना में बैंकों को भेजे गए है, जिसमें से 6 आवेदन पत्रों के सापेक्ष रु0 15.88 लाख मार्जिन मनी वितरित की गई है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 20 लक्ष्य के सापेक्ष 6 आवेदन पत्रों पर बैंक द्वारा रुपया 14.10 लाख का मार्जिन मनी वितरित किया गया है जबकि खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा एक भी ऋण वितरित नहीं किया गया।



 मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 74 लक्ष्य के सापेक्ष 13 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं, जिसमें से 3 आवेदन पत्रों के सापेक्ष रुपया 5.50 लाख मार्जिन मनी वितरित किया गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में फर्नीचर तथा सिरका उत्पाद का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत 38 लोन आवेदन पत्रों को 80 लाख रुपए का मार्जिन मनी दिया जाना है। इसके अंतर्गत एक आवेदन पत्र के सापेक्ष 50 हजार रुपए मार्जिन मनी दिया गया है। 



 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का वार्षिक लक्ष्य 5950 है। उसके लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार को निर्देशित किया है कि उद्योग के लिए विद्युत कनेक्शन के आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करें। निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि समय के अंतर्गत सभी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।




बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश प्रजापति, उप जिलाधिकारी भानपुर आनंद श्रीनेत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री हरीश चंद्र शुक्ला, एआईजी स्टांप मनोज कुमार शुक्ला, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, सीओ आलोक कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके सिंह, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, दयाराम वर्मा, विनय कुमार, उद्यमी वीरेंद्र मिश्र, अजय कुमार, प्रद्युम्न शुक्ला, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत अभिषेक, आदित्य नारायण विभागीय अधिकारी तथा उद्यमी उपस्थित रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।