मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: जिलाधिकारी ने चार घंटे में ही समाप्त कराया भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ का धरना, जनहित की समस्त समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण का दिया आश्वासन

बस्ती: समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने जनहित की विभिन्न मांगों पर दर्जनों ज्ञापन उपरान्त कार्यवाही न होने की दशा में सोमवार से बेमियादी धरने का ऐलान किया था । इस क्रम में सोमवार स…

Basti News: जिलाधिकारी ने चार घंटे में ही समाप्त कराया भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ का धरना, जनहित की समस्त समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण का दिया आश्वासन
Basti News: जिलाधिकारी ने चार घंटे में ही समाप्त कराया भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ का धरना, जनहित की समस्त समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण का दिया आश्वासन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने जनहित की विभिन्न मांगों पर दर्जनों ज्ञापन उपरान्त कार्यवाही न होने की दशा में  सोमवार से बेमियादी धरने का ऐलान किया था । इस क्रम में सोमवार सुबह से ही वे सैकड़ों समर्थकों के साथ  जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे । ‘खण्ड शिक्षा अधिकारी की क्या है दवाई जिले से बाहर करें विदाई,’ हम किसानों का करो उद्धार सर्किल रेट में करो सुधार,सड़क सुरक्षित कैसे होगा जब मोड़ पर हाइट बैरियर लगेगा’  के नारों से कलेक्ट्रेट गूंज उठा ।  


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कोर्ट की कार्यवाही छोड़कर पाण्डेय से विभिन्न मुद्दों पर घंटों वार्ता किया।  हाइट बैरियर लगाने व सर्किल रेट में संशोधन पर कार्यवाही चल रही है एक सप्ताह के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी की गतिविधियों का भी जांच कराते हुए आपकी समस्त समस्याओं का निराकरण करा दिया जायेगा । 


 पाण्डेय ने डीएम को बताया कि बीते एक साल से हम लोगों के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही तो दूर उसके कृत कार्यवाही से भी अवगत नही कराया जाता।  


जिलाधिकारी ने कहा कि आगे से  कृत कार्यवाही की प्रतिलिपि से भी अवगत कराया जायेगा । डीएम ने कहा कि 5 विन्दुओं के समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जायेगा।



धरना देने वालों में  सुदामा  पाण्डेय के साथ क्षेत्र के विनोद कुमार पाठक, सन्त राम, उमेश भारती, ममता भारती, दिनेश गुप्ता, शिवकरन यादव, विनीत शुक्ल, बैजनाथ शुक्ल, दुखरन सिंह, पारसनाथ पाठक, हनुमंत प्रसाद पाठक, पवन कुमार दूबे, बजरंग प्रसाद पाठक, तुंगनाथ पाठक,नवीन तिवारी, विजय प्रताप नारायण तिवारी, गोविंद राव, रामसागर, शिवपूजन,झिनकान सहित सैकड़ों महिला पुरुष समर्थक मौजूद रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।