मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti News: सपा के युवा संगठनों ने शिविर लगाकर बनाये सदस्य

बस्ती:प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव के संयोजन में गनेशपुर कस्बे के शंकरनगर चौराहे पर तीसरे दिन सदस्यता अभियान चलाया गया। बूंदा बांदी, बारिश के बाव…

Basti News: सपा के युवा संगठनों ने शिविर लगाकर बनाये सदस्य
Basti News: सपा के युवा संगठनों ने शिविर लगाकर बनाये सदस्य | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव के संयोजन में गनेशपुर कस्बे के शंकरनगर चौराहे पर तीसरे दिन सदस्यता अभियान चलाया गया। बूंदा बांदी, बारिश के बावजूद 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता लिया।


सदस्यता अभियान में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के महासचिव मो. हारिश,  युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।  सपा के फ्रन्टल संगठनों का चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम 31 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।


कार्यक्रम में सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन गंगवार,  मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव प्रेमचन्द सोनी, डीआर.यादव श्याममणि यादव, रामवृक्ष यादव, दाउद खान, रामभवन यादव, जहीर अंसारी, संदीप निषाद, राहुल निषाद,  आदि ने सदस्यता अभियान में सहयोग किया।  कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से लोगों को जोड़ रहे हैं।


वक्ताओं ने कहा कि समाज में राजनीतिक, सामाजिक परिवर्तन का दायित्व युवाओं के कंधे पर है।  प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जा रहा है। युवा छात्र संघ बहाली के लिये रचनात्मक आन्दोलन के साथ ही पेपर लीक, मंहगी होती शिक्षा आदि के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करेंगे।


सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से अजय पाल, आयुष पाण्डेय, अजय पाल, दिनेश कुमार, नईम अंसारी, अतुल पाण्डेय, संदीप यादव के साथ ही  फ्रन्टल संगठनों के अनेक  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।