मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, वृद्धावस्था-विधवा व दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों के आधार कार्ड फीड करने के दिए निर्देश

बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 1 सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड कराने का सभी बीडीओ क…

बस्ती डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, वृद्धावस्था-विधवा व दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों के आधार कार्ड फीड करने के दिए निर्देश
बस्ती डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, वृद्धावस्था-विधवा व दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों के आधार कार्ड फीड करने के दिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 1 सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड कराने का सभी बीडीओ को निर्देश दिया। कहा कि दिव्यांग पेंशन के अवशेष 1444 लाभार्थियों की आधार सीडिंग तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग पेंशन के 12,000 से अधिक पेंशन के लाभार्थी हैं।


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिया है कि पंचायत सहायकों के माध्यम से डोर टू डोर अभियान चलाकर आधार सीडिंग का कार्य कराया जाए।  उन्होंने बताया कि आधार से ना जोड़ने पर लाभार्थी को पेंशन प्राप्त नहीं हो पाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।


मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन की समीक्षा में उन्होंने पाया कि 4000 हेक्टेयर के सापेक्ष 935 हेक्टेयर तालाबों का पट्टा आवंटित हो पाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सभी तालाबों का पट्टा आवंटित किया जाए। उन्होंने तहसीलवार तालाबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि चार ट्रेनिंग पार्टनर के माध्यम से आठ प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, इसका जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाए।



पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने गौशालाओं को सक्रिय करने तथा उसमें पशुओं को संरक्षित किए जाने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि सभी गौशालाओं में उसकी क्षमता के अनुसार पशु रखे जाएं, उनके चारे एवं पानी की मुकम्मल व्यवस्था हो तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय किए जाएं। उन्होंने परसरामपुर ब्लाक के उदवतपुर गौशाला तथा गौर ब्लाक के कठोतिया सऊदी गौशालाओं को 15 दिन के भीतर चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर चारे के लिए नैपियर घास उगाने के लिए भी कहा है। जिले में कुल 113 गौशाला संचालित है। उन्होंने दुबौलिया तथा बनकटी खंड विकास अधिकारियों को गौशाला संचालन में रूचि न लिए जाने पर चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया है। बस्ती सदर में भी गौशालाओं की स्थिति सही ना पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया है।



अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने 28 फरवरी तक पूरा करके हैंड ओवर करने का कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य पूरा करने की साप्ताहिक कार्य योजना भी प्रस्तुत करें। उल्लेखनीय है कि इस शैक्षणिक सत्र से इस विद्यालय में पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया कि बालिका छात्रावास छोड़कर सभी निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लगभग 72 करोड़ रुपए की लागत से 17.70 एकड़ भूमि में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।



जिलाधिकारी ने सभी 14 ब्लॉक के सामुदायिक शौचालय का पीपीटी के माध्यम से निर्माण कार्य एवं उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं शौचालयों का पीपीटी का निरीक्षण करें तथा उसमें सुधार कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खराब शौचालय वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करें। डीपीआरओ स्वयं सुधार कार्यों का मॉनिटरिंग करें। जहां पर पानी की टंकी नहीं लगी है, वहां पर पानी की टंकी लगाएं तथा प्रत्येक शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।



बैठक का संचालन अर्थ एंव संख्याधिकारी मो0 सादुल्लाह ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।