मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए को-ऑडिनेटर तथा हेल्प डेस्क स्थापना के लिए निर्देश

बस्ती: मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थाओं में मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए एक कोआडिनेटर तथा हेल्प डेस्क स्…

बस्ती: मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए को-ऑडिनेटर तथा हेल्प डेस्क स्थापना के लिए निर्देश
बस्ती: मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए को-ऑडिनेटर तथा हेल्प डेस्क स्थापना के लिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का नाम जोड़ने के लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थाओं में मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए एक कोआडिनेटर तथा हेल्प डेस्क स्थापना के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिये है। सभी उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बीएसए को भेजे गये पत्र में उन्होने कहा है कि शिक्षण संस्थाओं की आवश्यकताओ के अनुसार उन्हें आवश्यक संख्या में फार्म उपलब्ध करा दें। 



उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 17 नवम्बर को अपने तहसील मुख्यालय के किसी बड़े कालेज में कार्यक्रम आयोजित करके मतदाता रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ कराये।




उन्होने निर्देश दिया है कि प्रत्येक कालेज में एक कमरे में ‘‘वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष‘‘ स्थापित किया जाय तथा इसमें कम्प्यूटर, यूपीएस एवं इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। इसका उपयोग करके आनलाइन मतदाता पंजीकरण कराया जा सकेंगा। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सहयोग लिया जायेंगा। 



उन्होने बताया कि मतदाता बनने के लिए 17 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक फार्म भरे जा सकेंगे। 18 से 19 वर्ष की आयु के नये मतदाताओं को 25 जनवरी 2021 को मतदाता दिवस पर मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेंगा। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि कालेज के सभी छात्र-छात्राओं से एक प्रमाण पत्र लिया जाय, जिसमें यह उल्लिखित हो कि परिवार में 18 वर्ष की उम्र वाले सभी सदस्यों का मतदाता फोटो पहचान पत्र बन गया है तथा 01-01-2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी सदस्यों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए फार्म भर दिया है। 



उन्होने कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी कार्यवाहिया कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए निर्धारित प्रोटोकाल दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी तथा सेनेटाईजेशन की व्यवस्था के साथ पूरी की जाय।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।