मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोविड-19 ने दुनिया को सिखा दी है कि Globalization महत्वपूर्ण है, साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: IIT दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''कोरोना का ये संकटकाल दुनिया में बहुत बड़े बदलाव लेकर आया है, पोस्ट कोविड दुनिया बहुत अलग होने जा रही है। और इ…

कोविड-19 ने दुनिया को सिखा दी है कि Globalization महत्वपूर्ण है, साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी: प्रधानमंत्री
कोविड-19 ने दुनिया को सिखा दी है कि Globalization महत्वपूर्ण है, साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  IIT दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''कोरोना का ये संकटकाल दुनिया में बहुत बड़े बदलाव लेकर आया है, पोस्ट कोविड दुनिया बहुत अलग होने जा रही है। और इसमें सबसे बड़ी भूमिका तकनीक की ही होगी|कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सीखा दी है कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''आज देश में आपकी जरूरतों को, भविष्य की आवश्यकताओं को समझते हुए एक के बाद एक निर्णय लिये जा रहे हैं, पुराने नियम बदले जा रहे हैं। मेरी ये सोच है कि पिछली शताब्दी के नियम-कानूनों से अगली शताब्दी का भविष्य तय नहीं हो सकता है|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''इसके पहले मुझे IIT मद्रास, IIT Bombay और IIT गुवाहाटी की convocations को भी attend करने का अवसर मिला था। इन सभी जगहों पर मुझे ये समानता दिखी कि हर जगह कुछ न कुछ Innovate हो रहा है|आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के लिए ये बहुत बड़ी ताकत है। कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सिखा दी है। Globalization महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है|




मोदी ने कहा कि,'आज भारत अपने युवाओं को ease of doing business देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ये युवा अपने innovation से करोड़ों देशवासियों  के जीवन में परिवर्तन ला सके।  देश आपको Ease of doing business देगा बस आप देशवासियों के Ease of Living पर काम कीजिए|पहली बार एग्रीकल्चर सेक्टर में Innovation और नए Startups के लिए इतनी संभावनाएं बनी हैं। पहली बार स्पेस सेक्टर में प्राइवेट इनवेस्टमेंट के रास्ते खुले हैं।  2 दिन पहले ही, BPO सेक्टर के Ease of doing business के लिए भी एक बड़ा रिफॉर्म किया गया है|



मोदी ने कहा कि,'ऐसे प्रावधान जो Tech Industry को Work From Home या फिर Work From Anywhere जैसी सुविधाओं से रोकते थे, उनको भी हटा दिया गया है। ये देश के IT Sector को Globally और Competitive बनाएगा और आप जैसे Young Talent को और ज्यादा मौके देगा|




मोदी ने कहा कि,'आज देश हर क्षेत्र की अधिकतम संभावनाओं को हासिल करने के लिए नए तौर-तरीकों से काम कर रहा है। आप जब यहाँ से जाएंगे, नई जगह पर काम करेंगे तो आपको भी एक नए मंत्र को लेकर काम करना होगा| ये मंत्र है: Focus on quality; never compromise.  Ensure scalability; make your innovations work at a mass scale.  Assure reliability; build long-term trust in the market  Bring in adaptability; be open to change and expect uncertainty as way of life




टेक्नॉलॉजी की ज़रूरत और इसके प्रति भारतीयों में आस्था, यही आपके Future को रोशनी दिखाती है। पूरे देश में आपके लिए अपार संभावनाएं हैं, अपार चुनौतियां हैं जिसके समाधान आप दे सकते हैं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।