मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

बस्ती: कैली हॉस्पिटल में स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई जाए 2 डॉक्टरों की ड्यूटी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि ओपेक कैली अस्पताल में स्थापित कंट्रोल रूम में 02 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी एमओआईसी इनसे संपर्क करके बेड की उपलब्धता देखते हुए, नया मरीज…

बस्ती: कैली हॉस्पिटल में स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई जाए 2 डॉक्टरों की ड्यूटी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बस्ती: कैली हॉस्पिटल में स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई जाए 2 डॉक्टरों की ड्यूटी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि ओपेक कैली अस्पताल में स्थापित कंट्रोल रूम में 02 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी एमओआईसी इनसे संपर्क करके बेड की उपलब्धता देखते हुए, नया मरीज भर्ती के लिए भेजेंगे। विकास भवन परिसर में आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के पेशेंट जिनके पास पल्स ऑक्सीमीटर तथा थर्मामीटर नहीं है उन्हें  एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पेशेंट को आरआरटी टीम पहले दिन के विजिट मे ही मेडिकल किट उपलब्ध कराएगी तथा दवा खाने के बारे में पूरी जानकारी देगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पेशेंट के लिए कोरोना की कोई समस्या आगे नहीं बढ़ने पाएगी। वर्तमान समय में 628 कोविड-19 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी एमओआईसी अपने आरआरटी टीम के माध्यम से सभी मरीजों का आकलन कर लें और उसकी गंभीरता को देखते हुए एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें।


 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर दो-दो छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाए। इमरजेंसी में एमओआईसी इसका उपयोग कर सकेंगे। सिलेंडर खाली होने पर तत्काल इन्हें कैली अस्पताल भेजकर रिफिल कराएंगे। उन्होंने बनकटी तथा मरवटिया में आरआरटी टीम बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।



 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोविड-19 एवं कंट्रोल सेंटर में 05 शिक्षकों की स्विफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए तथा उन्हें स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराया जाए। यह लोग कोविड-19 के पेशेंट के संपर्क में आए हुए लोगों से वार्ता करेंगे तथा उन्हें कोविड-19 की जाँच कराने को प्रेरित करेंगे।बैठक में सीडीओ /संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ० अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ० सीके वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, टीपी गुप्ता, उमेश, आलोक राय, सुधीर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र तथा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण उपस्थित रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।