मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: कैली अस्पताल में 2 वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन कराई गई ठीक, कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की जांच में सुविधा होगी

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के प्रयासों से महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक कैली अस्पताल की 02 वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। इससे कोविड-19 के संक्रमित मरीजों…

बस्ती: कैली अस्पताल में 2 वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन कराई गई ठीक, कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की जांच में सुविधा होगी
बस्ती: कैली अस्पताल में 2 वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन कराई गई ठीक, कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की जांच में सुविधा होगी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के प्रयासों से महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक कैली अस्पताल की 02 वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। इससे कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की जांच में सुविधा होगी। उनके फेफड़ों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी।



उल्लेखनीय है कि विगत 02 वर्षों से यहां की सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी हुई थी। इसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता था तथा आवश्यकता होने पर बाहर से सिटी स्कैन कराना पड़ता था। इस मशीन के ठीक हो जाने से सबसे ज्यादा सुविधा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए होगी। सिटी स्कैन से इनके फेफड़ों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी तथा उनका समुचित इलाज समय से हो सकेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ० नवनीत कुमार ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन ठीक होने से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जांच में सुविधा होगी।



 उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से यहां का एक ट्रांसफार्मर भी खराब था जिसके कारण बिजली न रहने पर वहां भर्ती मरीजों को एवं स्टाफ को काफी दिक्कत होती थी। प्रयास करके इस ट्रांसफार्मर को भी ठीक कराया गया है तथा इसकी स्थापना कर दी गई है। इसके कारण अब यहां के मरीजों एवं स्टाफ को बिजली की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। यदि एक ट्रांसफार्मर खराब भी होता है तो दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली प्राप्त होगी।




जिलाधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में सभी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, स्टाफ, उपकरण, मशीन, वाहन और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है,। प्रत्येक कार्य के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखते हुए सहयोग की अपील किया है। 



उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित घर में आइसोलेट, एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टर के सुझाव का पालन करें। डॉक्टर एवं स्टाफ उनके हित में कार्य करेंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नंबर 05542-245672 पर कॉल करके डॉक्टर से वार्ता कर सकते हैं। कमांड सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती रहती है जो किसी मरीज द्वारा फोन किए जाने पर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव देते हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।