बस्ती: गरीबों का राशन डकार 'तंदुरुस्त' हो रहे कोटेदार, जाँच में खाली मिला पूरा गोदाम
बस्ती: बस्ती जिले के विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत मुंडेरवा में कार्यरत विक्रेता के वितरण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के क्रम में विक्रेता के वितरण की जाँच श्रीमती सुनीता कुमारी क्षेत्रीय खाद्य अ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: गरीबों का राशन डकार 'तंदुरुस्त' हो रहे कोटेदार, जाँच में खाली मिला पूरा गोदाम — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिले के विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत मुंडेरवा में कार्यरत विक्रेता के वितरण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के क्रम में विक्रेता के वितरण की जाँच श्रीमती सुनीता कुमारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बस्ती सदर द्वारा किया गया| जाँच में विक्रेता के गोदाम में राशन शून्य पाया गया| वितरण के सम्बन्ध में कार्ड धारको अथवा उनके परिजन द्वारा दिए गए बयान के अनुसार विक्रेता द्वारा माह अप्रैल में एपोस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद माह मई में राशन दिया गया है|
माह मई में पहले व दुसरे वितरण चक्र का राशन नहीं दिया गया है स्टॉक अभिलेख के परीक्षण तथा विगत माह में वितरण के उपरांत विक्रेता के पास 10.22 कुंतल गेहू और 6.88 कुंतल चावल एवं 03.42 कुंतल चीनी उपलब्ध होना चाहिए था जबकि जाँच में विक्रेता की दुकान में राशन उपलब्ध नहीं था|
विक्रेता के वितरण के सम्बन्ध में कार्ड धारको के बयान के अनुसार 19.65 कुंतल राशन का वितरण अंगूठा लगवाने के बाद भी न किये जाने इस प्रकार विक्रेता के स्तर से 36.75 कुंतल राशन एवं 03.42 कुंतल चीनी का डायवर्जन किये जाने का दोषी पाए जाने की स्थिति में जिलाधिकारी महोदया के आदेश संख्या 896 दिनांक 04 06 2021 के अनुपालन में दिनेश कुमार उचित दर विक्रेता मुंडेरवा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना मुंडेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 0112/05-06-2021 दर्ज कराया गया है तथा विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत उप जिलाधिकारी सदर बस्ती के स्तर से विक्रेता की दुकान का अनुबंध निलंबित किया गया है|
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।