बस्ती: जिला कारागार में बंदियो से मुलाकात पर रोक को लेकर विधायक संजय ने उठाये सवाल
बस्ती: बस्ती जिला कारागार में बन्दियों से मुलाकात के लिये माननीय जन प्रतिनिधियों को भी अनुमति नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: जिला कारागार में बंदियो से मुलाकात पर रोक को लेकर विधायक संजय ने उठाये सवाल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिला कारागार में बन्दियों से मुलाकात के लिये माननीय जन प्रतिनिधियों को भी अनुमति नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जब इस प्रकार का कोई आदेश नहीं है तो आखिर माननीयों का बंदियों से मुलाकात क्यों नहीं कराया जा रहा है।
पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि गत 22 मई 2021 को उन्होने वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार से अपने नजदीकी व्यक्ति से मिलने का समय दूरभाष पर मांगा गया तो उन्होने बताया कि कारागार में बाहरी व्यक्तियोें के मिलने पर पाबन्दी लगा दिया है। जब इस सम्बन्ध में वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार से शासनादेश की जानकारी मांगी गई तो उन्होने 18 मई 2021 का एक प्रपत्र संख्या 07 सामा-1/2021 पत्र महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रेषित छाया प्रति उपलब्ध कराया गया |
विधायक संजय के अनुसार इस पत्र में माननीयों को जिला कारागार में किसी व्यक्ति से न मिलने का स्पष्ट रूप से कोई जिक्र नहीं किया गया है। पत्र में रूधौली विधायक ने कहा है कि जब इस प्रकार का कोई आदेश नही है तो आखिर माननीयों को बन्दियों से मिलने की अनुमति क्यों नहीं दिया जा रहा है। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।