बस्ती: पूर्व ब्लाक प्रमुख बनकटी नीलम सिंह के पति एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जीतेन्द्र सिंह ने तोड़ा दम । सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह की हुई मौत। कुछ दिन दबंगों ने हमला कर जितेंद्र सिंह को किया था घायल ।बस्ती पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर 6 अभियुक्तों को भेजा था जेल।
कुछ दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी रघुनाथ सिंह के भाई जितेंद्र सिंह पर प्राणघातक हमला हुआ था। आज यानी सोमवार को जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। अब मौत के बाद हत्या की साजिश रचने के आरोप में और भी कुछ लोग पर हो सकती है कार्रवाई।
दिनांक 02.01.2022 की शाम लालगंज थाने के बनकटी बाजार में जीतेन्द्र सिंह की बुरी तरह से पिटाई की थी| मामले में थाना लालगंज पुलिस ने 6-7 नामजद के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 308 ,356 , 427 176 व 7CLA एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज था|
5 जनवरी को लालगंज पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या का प्रयास करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था| विवेक पाल उर्फ सनी पाल, आकाश पाल, सत्येंद्र पाल उर्फ गब्बर पाल, विवेक पाल उर्फ विक्की को पुलिस ने रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया था कि दिनांक 02.01.2022 की शाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेन्द्र सिंह को हम लोगों ने पुरानी रंजिश की वजह से काफी मार पीट दिये थे|
इसके बाद शुक्रवार को जानलेवा हमला करने वाले नामजद दो और आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया था| वांछित चल रहे आरोपित पियूष पाल उर्फ आशुतोष पाल और पुनीत पाल निवासी भरवलिया को पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे चौधरी रेस्टोरेन्ट लालगंज से 100 मीटर पहले पकड़ लिया था। शुक्रवार तक एक आरोपी मोनू पाल फरार बताया जा रहा था|