तेरी मेहरबानियां' फिल्म देख रहे बच्चे ने बैट से फोड़ी 'LED', मां से बोला-डॉगी नहीं आ रहा था बाहर
खरगोन: 8 साल के बच्चे को ‘तेरी मेहरबानियां’ फिल्म का डॉग मोती इतना पसंद आया कि उसने 32 इंच की LED ही फोड़ डाली। बच्चा चाहता था कि डॉग LED स्क्रीन से बाहर आ जाए। उसने बैट से LED पर मारा। मामला मध्य प्र…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
तेरी मेहरबानियां' फिल्म देख रहे बच्चे ने बैट से फोड़ी 'LED', मां से बोला-डॉगी नहीं आ रहा था बाहर | फ़ोटो: TVL News
खरगोन: 8 साल के बच्चे को ‘तेरी मेहरबानियां’ फिल्म का डॉग मोती इतना पसंद आया कि उसने 32 इंच की LED ही फोड़ डाली। बच्चा चाहता था कि डॉग LED स्क्रीन से बाहर आ जाए। उसने बैट से LED पर मारा। मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का है। यहां पर होटल संचालक मनीष गंगराड़े का 8 साल का पीयूष अपने मम्मी, पापा और भाई के साथ 'तेरी मेहरबानियां' फिल्म देख रहा था।थोड़ी देर बाद मां खाना बनाने के लिए किचन में चली गईं। पिता किसी से मिलने बाहर चले गए। भाई भी बाहर निकल गया।
फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथी 'डॉग' की वफादारी से पीयूष गहरा प्रभावित हुआ। LED से डॉग को बाहर निकालने के लिए पीयूष ने पास ही पड़े बल्ले को उठाया और LED पर दे मारा। LED फूटने की आवाज आई तो मम्मी-पापा दोनों कमरे के तरफ दौड़े। देखा की LED फूटी हुई थी। पीयूष मुंह लटकाए खड़ा था।
मां ने पूछा तो पीयूष ने कहा कि मोती (फिल्म में डॉग का नाम) वो बाहर ही नहीं आ रहा है , वो मोती मेरे पास रहेगा। उनके परिवार ने दीपावली पर ही 14 हजार की LED खरीदी थी। पीयूष कक्षा 2 में पढ़ता है और वह काफी शरारती है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।