बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया से तीन बार विधायक और मंत्री रहे राजकिशोर सिंह ने दावा किया कि बस्ती जिले के पांचों - की पांचो सीटों पर बसपा का कब्जा होगा|
बसपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने पहली बार की प्रेस कांफ्रेंस।प्रेस कांफ्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद एवं बस्ती -गोरखपुर मण्डल प्रभारी धनश्याम चन्द्र खरवार ।
कांग्रेस के मठाधीश लोग खुद नहीं चाहते कि वह सरकार में आये|कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर मेरे वोट बैंक में खुद हो गई थी कमी: राज किशोर सिह
राज किशोर सिह ने कहा इस बार बस्ती जिले के पांचों - की पांचो सीटों पर होगी बसपा की जीत|बहन जी को 5वी बार बनायेगे मुख्यमंत्री| बस्ती -गोरखपुर मण्डल प्रभारी धनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा,' राज किशोर को बिना शर्त ससम्मान के साथ हुई है घर वापसी|
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री बृज किशोर सिंह डिम्पल, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह शानू, पूर्व विधायक कृष्ण किंकर सिह, राणा नागेश प्रताप सिंह, राजा पांडेय, केके गुप्ता, खादिम हुसैन रहे मौजूद।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता