नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर एक नया रिकॉर्ड बना। देश में Covid-19 अपने पैर तेजी से पसार रहा है, स्थिति की गंभीरता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है|
भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,03,832 लोग संक्रमित हो चुके हैं।मृतकों की संख्या भी बढ़कर 25602 पर पहुंच गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची| पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 34,956 नए मामले सामने आए और 687 मौतें हुईं। कुल मामलों की संख्या 10,03,832 हो गई है जिसमें 3,42,473 सक्रिय मामले, 6,35,757 ठीक/डिस्चार्ज /माइग्रेट और 25,602 मौतें शामिल हैं|
16 जुलाई तक COVID19 के लिए 1,30,72,718 सैंपलों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 3,33,228 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)