मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: घास काटने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, 5 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, गांव के 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है| बस्‍ती की कप्तानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ ह…

बस्ती: घास काटने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, 5 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, गांव के 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती: घास काटने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, 5 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, गांव के 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है| बस्‍ती की कप्तानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में खेत में घास काटने गई 15 साल की एक किशोरी गांव के ही दरिंदों के हवस का शिकार हो गई थी। तीन युवकों ने उसके साथ गन्ने के खेत में गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार किशोरी ने न तो डर के मारे जुबान खोली और न ही परिजन को उसके साथ हुए दरिंदगी की जानकारी हुई। 



इसका खुलासा तब हुआ जब पांच माह बाद उसके पेट में दर्द हुआ। 5 महीने बाद गर्भ रुकने से हालत बिगड़ने के बाद परिजन उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर गए तो परीक्षण के बाद डॉक्टर ने किशोरी के 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। यह जानकार परिजन सन्न रह गए।




प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कप्तानगंज थानांतर्गत की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पांच जनवरी को सिवान में घास काटने गई थी। उसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।




मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 15 साल की किशोरी 5 जनवरी को सिवान में घास काटने गई थी। यहां गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। गन्ने के खेत में उसके साथ जबरिया गैंगरेप किया। इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पेट में दर्द उठने के बाद परिजन अस्पताल ले गए तो गर्भवती होने का पता चला। 




पांच माह बाद जब पेट में दर्द हुआ और परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने किशोरी को पांच माह की गर्भवती बताया। हैरान परिजनों ने जब पूछताछ शुरू की तो किशोरी ने घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि वह दुष्कर्मियों द्वारा दी गई धमकी से डरी हुई थी इसीलिए किसी को नहीं बताई।




किशोरी ने बताया कि वह आरोपियों की धमकी से डरी हुई थी इसीलिए किसी को नहीं बताया। परिजन किशोरी को लेकर कप्तानगंज थाने पहुंचे और उसके साथ हुई घटना को बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी बृजेश निषाद, गोरख निषाद, प्रदीप निषाद के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो ऐक्ट की धारा के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।



प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर गैंगरेप की धारा 376 डी और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।