●शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म
●पीड़िता ने हरैया थाने पर दी युवक के खिलाफ तहरीर
●छवानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है रोहित
●दोनों में दोस्ती के बाद युवक ने झांसा देकर बनाया था सम्बन्ध
●पीड़िता की तहरीर पर हरैया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बस्ती: जनपत बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार शरीक सम्बन्ध बनाने का मामला सामने आया है। हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी| पीड़िता की तहरीर पर हरैया पुलिस ने आज शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया|
पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि छावनी थाना क्षेत्र का रहने वाला रोहित कुमार निषाद उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद शादी करने का झांसा देकर रोहित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी के लिए युवती ने दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने हर्रैया थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
हर्रैया सीओ ने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने थाने पर एक तहरीर दिया है ,जिसमें उसने कहा, उसका (युवती का) ननिहाल दुबौलिया थाना क्षेत्र में पड़ता है| वहां पर रोहित नाम का युवक ने युवती को शादी झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये| इसके सम्बन्ध में रोहित के खिलाफ हर्रैया थाने पर धारा 376D IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है| केस की जांच महिला निरीक्षक अनीता यादव को सौंपी गई है। घटनास्थल चूँकि दुबौलिया थाना क्षेत्र का है, लिहाजा आगे की कार्रवाई दुबौलिया पुलिस द्वारा की जाएगी| और जल्द ही आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर कठोरतम की जाएगी|