बस्ती: जनपत बस्ती पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं, इसका उन्हें लाभ मिल रहा है। ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि ,देश को आजादी मिलने के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया। लाख कोई पार्टिंयां सत्ता में आए, जितना काम कांग्रेस ने किया कोई पार्टी नहीं कर सकती।
साथ ही ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव पूर्व गठबंधन के संकेत दिए हैं, लेकिन किस पार्टी के साथ उनका गठबंधन होगा यह साफ नहीं किया। कहा कि चुनाव आएगा, तब उस पर विचार किया जाएगा। राजभर ने कहा, अभी सावधान रथ यात्रा समाप्त हुई है। महिला अधिकार महारैली मण्डलवार शुरू की गई है।
उन्होंने कहा,'' महिलाओं की आबादी आधी है, इसलिए उनकी हर क्षेत्र में आधी भागीदारी होनी चाहिए। राजनीति के क्षेत्र में, लोक सभा, विधान सभा, सरकारी प्राइवेट नौकरियों, शिक्षण संस्थाओं में उनकी 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट किया, श्री उमेश राजभर जी सुभासपा जिला प्रभारी बस्ती के ज्येष्ठ भाई के त्रयोश्राद्ध संस्कार में निजनिवास बभन गावा खुर्द गौर विधानसभा कप्तानगंज जनपद में सम्मिलित होकर परिजनों से मुलाकात कर पुण्यात्मा के छायाप्रति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख प्रकट किया ।।