बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोनावायरस का कहर भयावह होता जा रहा है| बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच BJP सांसद हरीश द्विवेदी ने CM योगी आदित्यनाथ से तत्काल जिले में 15 दिन का Lockdown लागू करने की मांग|
हरीश द्विवेदी ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना से निपटने के लिए जनपद बस्ती में 15 दिन का Lockdown किया जाए । हम सभी चाहते हैं कि यह lockdown तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ।
चिट्ठी में सांसद ने लिखा है कि – ‘पूरा विश्व कोविड-19 महामारी की चपेट में है, उत्तर प्रदेश भी आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस महामारी से फाइट कर रहा है. मेरे संसदीय क्षेत्र बस्ती में भी इस महामारी का व्यापक दुष्प्रभाव हो रहा है.
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या गाँव से लेकर शहर तक बढ़ रही है, जनपद के प्रमुख कार्यालयों आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील, नगरपालिका, लो०नि०वि० सहित अन्य कार्यालयों में निरन्तर कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं.’
सांसद ने आगे कहा कि ‘ जनपद के दो युवा नेताओं (पुष्कर मिश्र वरिष्ठ भाजपा नेता, एवं अज्जू हिन्दुस्तानी, मंडल प्रभारी हिन्दू वाहिनी ) सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित हो कर असमय काल को प्राप्त हो गये. पूरे जनपद में भय का माहौल बना हुआ है. क्षेत्र के प्रमुख लोगों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने इस महामारी की रोकथाम के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन की मांग की है.
भाजपा सांसद ने आग्रह किया है कि ‘मेरे संसदीय क्षेत्र बस्ती में ज??ता की मांग एवं महामारी से निपटने की आवश्यकता को देखते हुए 15 दिन का लॉक डाउन लगाने की कृपा करें