मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का आज (2 अगस्त को) निधन हो गया| कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हुई थी| लखनऊ पीजीआई में उनका कोरोनावायरस का इलाज चल…

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का आज (2 अगस्त को) निधन हो गया| कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हुई थी| लखनऊ पीजीआई में उनका कोरोनावायरस का इलाज चल रहा था|कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं|कमल रानी 62 साल की थीं|




 मिली जानकारी के अनुसार, कोरोनावायरस संदिग्ध होने पर 17 जुलाई को कमल रानी वरुण का सैंपल लिया गया था| 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था| शनिवार रात से तबीयत ज़्यादा बिगड़ने लगी और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली|




कैबिनेट मंत्री कमल रानी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा''प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं। आज सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं श्रीमती कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं|



CM योगी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति|




 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी जी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। इस सूचना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनके परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें|




उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है| UP कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'बेहद दु:खद खबर. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण का आज निधन हो गया| वो कोरोना से संक्रमित थीं| विनम्र श्रद्धांजलि| ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने का साहस दें|




कमल रानी वरुण के निधन पर प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी शोक जताया है| उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, ह्रदयविदारक है| प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया| उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं| ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें| ॐ शांति!






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।