बस्ती: ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों, ईट-भट्ठा, होटल, ढाबा तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश, बिना लाइसेंस के पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही
बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों, ईट भट्ठा, होटल, ढाबा तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच करने तथा लाइसेंस न प…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
बस्ती: ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों, ईट-भट्ठा, होटल, ढाबा तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश, बिना लाइसेंस के पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों, ईट भट्ठा, होटल, ढाबा तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच करने तथा लाइसेंस न पाए जाने पर उनका चालान किए जाने का निर्देश दिया है। अवैध रूप से संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस शुल्क के बराबर ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इसके पूर्व उन्हें नोटिस देकर लाइसेंस बनवाने का एक अवसर दिया जाएगा।जिला पंचायत की राजस्व वसूली का लक्ष्य 1.08 करोड़ से बढ़ाकर 02 करोड़ कर दिया है। जिला पंचायत के कर्मचारियों ने अब तक 1.48 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली की है। निर्देश दिया गया है कि 31 मार्च 2021 तक 02 करोड़ रुपए राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। जिला पंचायत की संपत्तियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों से उसे खाली कराने का भी निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत के लोहिया मार्केट में बनने वाली 72 दुकानों की स्थिति की समीक्षा किया गया । अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा ने बताया कि 10 लाख से अधिक लागत होने के कारण इसका तकनीकी स्वीकृति लखनऊ से प्राप्त करने हेतु स्टीमेट प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र तथा एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत भी उपस्थित रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।