मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: अन्तर्जनपदीय राशन की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अन्तर्जनपदीय राशन की चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश। हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने टीम के साथ 3 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार। पुलिस ने शातिर चोर…

बस्ती: अन्तर्जनपदीय राशन की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
बस्ती: अन्तर्जनपदीय राशन की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अन्तर्जनपदीय राशन की चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश। हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने टीम के साथ 3 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार। पुलिस ने शातिर चोर विनय गौड़ उर्फ कुल्लु ,माता प्रसाद उर्फ मोनू गौड, श्यामू कुमार को किया गिरफ्तार।



पुलिस ने अभियुक्तो के पास से चोरी की 16 बोरी अनाज ,1 तमंचा 12 बोर ,1 कारतूस किया बरामद। पूछताछ में मालूम चला कि अभी अभियुक्त थे स्मैक जैसे नशे के आदी। रोजगार का कोई साधन न होने के चलते करते थे रात्रि में चोरी।




थानाध्यक्ष हरैया विकास यादव मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 59/2021 धारा 457,380,411 IPC से सम्बन्धित अभियुक्तगण

 हरैया के अम्बेडकरनगर वार्ड नं0-1 निवासी विनय गौड़ उर्फ कुल्लु पुत्र राधेश्याम,  माता प्रसाद उर्फ मोनू गौड़ पुत्र स्व0 शोभाराम और ग्राम थाना खास निवासी श्यामू कुमार पुत्र राम कुमार को शिव मन्दिर थाना खास के पास से चोरी की 16 बोरी अनाज ( 50 Kg के 4 बोरी गेहुँ, 5 बोरी चना,7 बोरी चावल ) व एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना हरैया पर मु0अ0सं0- 60/2021 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत किया गया।  घटना मे प्रयुक्त एक अदद पिकप गाड़ी संख्या UP-42-AT-9207 | (4) 600/- ( छ: सौ ) रुपये नगद|



पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की हम सभी स्मैक जैसे नशे के आदी है एवं रोजगार का कोई साधन नही है जिसके चलते हम लोग दिनांक 2 की रात्री समय लगभग 1.30 बजे वार्ड नं0 7 मोती नगर मे उचित दर विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर 18 बोरी अनाज चोरी किये थे जिसे आज हम लोग बेचने के फिराक में कही जाने वाले थे तभी आप लोगो द्वारा गिरफ्तारी कर ली गयी। हम लोगो के द्वारा इस तरह की और भी चोरीयां की गयी है तथा चोरी करके अपने रोजीरोटी व नशे की पूर्ति करते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।