बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 20 किलो गाँजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे। छावनी थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय ने टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने गाँजा तस्कर राजन कुमार और 1 नाबालिग को किया गिरफ्तार। गाँजा की अनुमानित कीमत बताई जा रही 10 लाख रुपये।
उड़ीसा से बिहार आता था गाँजा। बिहार से उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी ले जाया जा रहा था गाँजा। एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस पर किया खुलासा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ अनिल कुमार सिंह रहे मौजूद।
जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष छावनी सर्वेश राय व प्रभारी SOG निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की संयुक्त टीम द्वारा आज समय 11.00 बजे बजरंग ढाबा विक्रमजोत के पास से जनपद कुशीनगर निवासी (थाना पडरौना कोतवाली के ग्राम सिंहापट्टी )) राजन कुमार (24 वर्ष) पुत्र सत्य नरायन व 1 किशोर साथी को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी हेमराज मीना ने बताया,'' पूछताछ में राजन कुमार द्वारा बताया गया कि सुख्खल प्रसाद ग्राम मुसहरी थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण, बिहार जो रिश्ते में मेरे जीजा हैं, जो उड़ीसा से गांजा मंगाते है तथा इसे हम लोग उ0प्र0 के जनपद लखीमपुर खीरी मे सम्पुर्णानगर जहां पर सुख्खलप्रसाद का एक और मकान है वहीं से इसे बेचते हैं| इस काम में मेरा एक साथी जो अभी नाबालिक है, जिसे इसलिये हम साथ रखते है कि किसी को हम पर सन्देह न है तथा हम पकड़े जाने पर बच सकें। इनसे पूछ-ताछ व फर्द बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0- 73,74/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गाँजा तस्कर को गिरफ्तार करने में SOG टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी चौकी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह, SOG टीम के बुद्धेश कुमार, आदित्य पाण्डेय, बुद्धेश कुमार, दिलीप कुमार, राम सुरेश, अजय यादव रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता