मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: महिला सिपाही से दुष्कर्म के बाद मंदिर में रचा ली शादी, अब दूसरी शादी करने की तैयारी, कांस्‍टेबल पर दर्ज हुआ रेप का केस

बस्ती: लखनऊ में तैनात महिला सिपाही ने गोरखपुर में तैनात बस्ती के एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लालगंज पुलिस ने सिपाही और उसके दो भाइयों पर दुष्…

बस्ती: महिला सिपाही से दुष्कर्म के बाद मंदिर में रचा ली शादी, अब दूसरी शादी करने की तैयारी, कांस्‍टेबल पर दर्ज हुआ रेप का केस
बस्ती: महिला सिपाही से दुष्कर्म के बाद मंदिर में रचा ली शादी, अब दूसरी शादी करने की तैयारी, कांस्‍टेबल पर दर्ज हुआ रेप का केस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: लखनऊ में तैनात महिला सिपाही ने गोरखपुर में तैनात बस्ती के एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लालगंज पुलिस ने सिपाही और उसके दो भाइयों पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही गोरखपुर में तैनात है। मुकदमा लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही की तहरीर पर लिखा गया है।



आरोप है कि सिपाही ने पहले रेप किया। विरोध किया तो लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। अब दूसरी शादी कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की। जान-माल की धमकी दी।



पुलिस को दी तहरीर के अनुसार महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने पहले उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब शादी का दबाव बनाया तो उसने लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। अभी कुछ दिन पहले पता लगा कि वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस पर जब सिपाही से मि??कर विरोध किया गया तो उसने मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। 



पुलिस के अनुसार कांस्टेबल एकांश सिंह निवासी तिघरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती है, जो इस समय गोरखपुर में तैनात है। मारपीट व धमकी देने के मामले में एकांश सिंह, उसके भाई सूरज सिंह व दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष लालगंज राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण में घटनास्थल लखनऊ का है। चूंकि पीड़िता ने यहां तहरीर दी। इसलिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन इसे विवेचना के लिए लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा।



लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में लखनऊ के एक थाने में तैनात 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि बस्ती निवासी  कांस्टेबल एकांश सिंह ने शादी का झांसा दिया। पहले दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो लखनऊ पुलिस लाइन स्थित एक मंदिर में जयमाल डालकर शादी कर ली। अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है।



एकांश सिंह की इस समय गोरखपुर में तैनाती है। विरोध करने पर एकांश सिंह, उसके भाई सूरज सिंह व दीपक सिंह ने गाली देते हुए मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। जान-माल की धमकी दी। लालगंज पुलिस ने सिपाही समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।