मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: मंत्री मोती सिंह बांटे 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र, बोले-अपने वादे पर खरी उतरी है सरकार अब शिक्षकों को वादा..

बस्ती: बस्ती पहुँचे प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने जिले में कुल 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र दिया| मोती सिंह ने शालिनी सिंह, यनसी सिंह, अनीता त्रिपाठी, सिद्धा…

बस्ती: मंत्री मोती सिंह बांटे 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र, बोले-अपने वादे पर खरी उतरी है सरकार अब शिक्षकों को वादा..
बस्ती: मंत्री मोती सिंह बांटे 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र, बोले-अपने वादे पर खरी उतरी है सरकार अब शिक्षकों को वादा.. — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती पहुँचे प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने जिले में कुल 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र दिया| मोती सिंह ने शालिनी सिंह, यनसी सिंह, अनीता त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाण्डेय, जयकिशन सिंह, निधि सिंह, जया श्रीवास्तव, प्रीती सिंह, सुप्रिया पाण्डेय , रूवी सिंह, उन्नती सिंह, बबिता वर्मा, दिव्या तिवारी, शिवानी शुक्ला और विपुल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र दिया|



मंत्री मोती सिंह ने कहा कि,'दो महीने पहले 31277 नवनियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था| इस बार 36590 नवनियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है| उ0प्र0 सरकार अपने वादे पर खरी उतरी और उसने सहायक अध्यापको की नियुक्ति का वचन पूरा किया|



मंत्री मोती सिंह ने कहा कि,''अब सहायक अध्यापको को वादा निभाने का अवसर आया है|प्राथमिक शिक्षा किसी भी बच्चें के लिए आधार स्तभ होती है नीव जीतनी बजबूत होगी इमारत भी उतनी बुलन्द होगी| माता-पिता के बाद बच्चा सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की शरण में आता है| इसलिए सहायक अध्यापको की यह महती जिम्मेदारी है कि वे बच्चे को सही शिक्षा दें और उनकी प्रतिभा निखारे|




सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा,''सभी नवनियुक्त अध्यापक आदर्श शिक्षक बने| विद्यालयों में संसाधन की कोई कमी नही है- सरकार द्वारा भी पर्याप्त धन दिया जाता है| शिक्षक अगर इमानदारी से अपने दायित्व निर्वहन करेंगे तो संसाधन जुटाने में समाज भी सहयोग करेंगा|जो विद्यार्थी आगे चलकर विभिन्न पद प्राप्त करते है- वे सम्मान के साथ अपने प्राइमरी स्कूल के अध्यापक को अवश्य याद करते है|




विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा,''अभी तक यह धारणा रही है कि प्राइमरी स्कूल में पढने वाले बच्चे मजदूर बनते है|सभी सहायक अध्यापको ऐसी शिक्षा दे कि वे आगे चलकर मजदूर नही हजूर बनें| सभागार में उपस्थित महिला सहायक अध्यापको की संख्या को देखकर ऐसा विश्वास हो रहा है कि हम महिला सशक्तिकरण की सही दिशा में आगे बढ रहे है|




 विधायक दयाराम चौधरी ने कहा,'नवनियुक्त होने वाले सहायक अध्यापको में बहुत सारे लोग शिक्षामित्र भी शामिल है|



डीएम आशुतोष निरंजन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार किया व्यक्त। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा,' अध्यापक को प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानते हुए उसका सही मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें|




 बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में 842 योग्य अभ्यर्थी हुए है चयनित। 377 महिला तथा 465 पुरूष अध्यापक है- आज के दिन 832 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।