मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: नाबालिग लड़की के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है| यहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई सोलह वर्षीय लड़की से 3 लोगों ने साम…

बस्ती: नाबालिग लड़की के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: नाबालिग लड़की के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है| यहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव में  शौच के लिए गई सोलह वर्षीय लड़की से 3 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र कुमार चौधरी और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर जांच की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया।



यह घटना बृहस्पतिवार की शाम (19 जनवरी) की है| यहाँ बृहस्पतिवार की शाम को 16 वर्षीय लड़की गांव के पूरब नहर के पास शौच के लिए गई थी। वहां गांव के तीन युवकों ने लड़की को दबोच लिया। और उसे गन्ने के पास आम के बाग में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ बरी बरी से गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर हालत में किशोरी को बाइक से नहर पर लाकर नहर पर छोड़ कर फरार हो गए|



चार घंटे के बाद किशोरी देर रात घर पहुंची और रोते बिलखते अपने परिजनों को सारी बातें बताई। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को रुधौली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ थाना रुधौली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किए तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा परिजनों से पूछताछ की है। 



पिता की तहरीर पर पुलिस ने  गांव के हेमन्त कुमार, संदीप कुमार और अजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।



 घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, "शुक्रवार, 20 जनवरी को थाना रुधौली क्षेत्र के एक वादी ने थाने पर आकर एक तहरीर दी ,जिसमें उसने बताया जब उसकी पुत्री शौच शौच के लिए घर से बाहर गई थी तभी गांव के 3 युवाओं ने गन्ने के पास एक के बाग में ले गए। जहां पर तीनों ने  उसके साथ गलत कार्य किया| इस सूचना पर क्राइम नंबर 8/2023 अंतर्गत धारा 376(D), 504, 506 और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसमें तीन अभियुक्त नामित हुए हैं|  तीनों को हिरासत में ले लिया गया है| अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है| साक्ष्य के आधार कल कोर्ट के सामने आरोपियों को पेश किया जाएगा| लड़की को CWC के सामने प्रस्तुत किया गया है| लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला जिला चिकित्सालय भेजा गया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।