मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई भारी : पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, 8 वाहन हुए बरामद

कानपुर: चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई चोरों को भारी, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोच लिया। जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने पूर्व में चुराई गई गाड़ियों के बारे…

चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई भारी : पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, 8 वाहन हुए बरामद
चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई भारी : पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, 8 वाहन हुए बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: चोरी की बाइक से सवारी पड़ गई चोरों को भारी, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोच लिया। जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने पूर्व में चुराई गई गाड़ियों के बारे में कुबूल कर लिया। वाहन चोरों के पास से चोरी के कुल 8 वाहन बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।



गुरुवार देर रात गस्त में लगी चकेरी पुलिस को सूचना मिली की कुछ दिन पहले जो मोटरसाईकिल चारखम्भा श्यामनगर से चोरी गयी है, उसी मोटरसाईकिल पर सवार दो लड़के छप्पन भोग चौराहे से पीएसी बाईपास की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पी०ए०सी० बाईपास श्यामनगर पर सघनता से वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के छप्पन भोग की तरफ से आ रहे थे कि पुलिस बल को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किये, जिनको घेरकर समय रात्रि 01.35 बजे रोका गया। 



मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम 19 वर्षीय ईशू सिंह उर्फ शान्तनु सिंह पुत्र मनोज सिंह और 20 वर्षीय किशन उर्फ बेटी पुत्र राजेश कुमार बताया। पकड़े गये व्यक्तियों पास मुकदमा अपराध संख्या 0041/2023 धारा 379 भादवि0 थाना चकेरी से सम्बन्धित मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर यह बात प्रकाश में आई कि इनके द्वारा कमिश्नरी कानपुर नगर में वाहन चोरी किया जाता है जिन्हें बेचने के लिये एक जगह पर इकट्ठा कर सजारी मोड़ कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं। अभियुक्तों द्वारा बताये गये स्थान पर अभियुक्तों के साथ जाकर देखा गया तो 06 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद हुई।



गिरफ्तार आरोपी का नाम व पताः-

1.19 वर्षीय ईशू सिंह उर्फ शान्तनु सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी 6 गोपाल नगर जुगईया मोड़ थाना बिधनू कानपुर नगर

2. 20 वर्षीय किशन उर्फ बेटी पुत्र राजेश कुमार निवासी एच96 गोपाल नगर किदवई नगर थाना किदवई नगर कानपुर नगर वर्तमान पता गणेश आईस्क्रीम फैक्ट्री के ऊपर गंगापुर थाना नौबस्ता 



बरामदगीः- अलग-अलग कंपनियों की मोटर साइकिल व स्कूटी सनिगवां से सजारी रोड़ कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से बरामद हुई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।