बस्ती: भ्रष्टाचारी जिला प्रबंधक पीसीएफ व बड़े बाबू को हटाओ, MLA संजय जायसवाल ने DM से की मांग
बस्ती : रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी बस्ती से पत्राचार कर साधन सहकारी समितियों पर बोरो की उपलब्धता की ऑनलाइन फीडिंग न किये जाने तथा डिप्टी आरएमओ एवं आरएमओ के गैर जिम्मेदारान कार्यश…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: भ्रष्टाचारी जिला प्रबंधक पीसीएफ व बड़े बाबू को हटाओ, MLA संजय जायसवाल ने DM से की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती : रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी बस्ती से पत्राचार कर साधन सहकारी समितियों पर बोरो की उपलब्धता की ऑनलाइन फीडिंग न किये जाने तथा डिप्टी आरएमओ एवं आरएमओ के गैर जिम्मेदारान कार्यशैली से क्षेत्रीय किसानो को होने वाले समस्याओं की शिकायत की है|
जायसवाल ने यह भी आरोप लगया कि जिला प्रबन्धक पीसीएफ एवं बड़े बाबू के एक ही पटल पर वर्षो से बने रहने के कारण कार्यालय में अनियमितता व्याप्त है तथा किसानो का शोषण किया जा रहा है जिलाधिकारी को भेजे पत्र में संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि साधन सहकारी समितियों पर किसानो के गेहूं का क्रय नही किया जा रहा है जबकि समितियों द्वारा जिन किसानो का गेहूं खरीद कर लिया गया है उसकी ऑनलाइन न होने से गेहूं का मूल्य किसानो को नही मिल पायेगा। जिसकी सूचना डिप्टी आरएमओ बस्ती एवं आरएमओ बस्ती को देने के बावजूद भी कोई सुधार नही किया गया|
इस सम्बन्ध में विगत एक सप्ताह से डीसीओ अमित कुमार वर्मा से टेलीफोन वार्ता करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नही हो सकी|जायसवाल ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि आरएमओ बस्ती द्वारा एक सप्ताह पहले जब बोरे की फीडिंग के लिए कहा गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि यह पीसीएफ हमारे नियंत्रण से बाहर है यह विभाग जिलाधिकारी बस्ती के अण्डर में आता है जिला प्रबन्धक पीसीएफ अमित वर्मा द्वारा सचिवों पर सीएमआर (चवल) के आपूर्ति के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
जब सचिवो एंव मिलरो द्वारा बोरे की मांग किया गया तो बोरा उनके द्वारा उपलब्ध नही कराया जा रहा है | ऐसे में यह प्रकरण विचारणीय है| विधायक विधायक ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए बोरे की फीडिंग कराने हेतु आदेश पारित कर किसानो का अनाज समय से खरीद कराने की बात कही। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रबन्धक पीसीएफ एवं बड़े बाबू जो लगभग आठ वर्षों से एक ही पटल एवं कार्यालय में कार्यरत है रहकर अनियमितता की जा रही है उनकी जांच कराते हुए यहा से हटाया जाय|
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।