मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: डायट में शुरू हुआ 204 शिक्षकों का गणित किट प्रशिक्षण, संजय शुक्ल ने कहा—शिक्षा को आजीविका के कौशलों से जोड़ने की आवश्यकता -

बस्ती: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को जनपद के आठ विकासखण्डों के 204 शिक्षकों के तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुम…

Basti News: डायट में शुरू हुआ 204 शिक्षकों का गणित किट प्रशिक्षण, संजय शुक्ल ने कहा—शिक्षा को आजीविका के कौशलों से जोड़ने की आवश्यकता -
Basti News: डायट में शुरू हुआ 204 शिक्षकों का गणित किट प्रशिक्षण, संजय शुक्ल ने कहा—शिक्षा को आजीविका के कौशलों से जोड़ने की आवश्यकता - | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को जनपद के आठ विकासखण्डों के 204 शिक्षकों के तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। 



उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में बदलाव को देखते हुए हमें परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को भी प्रभावी बनाना होगा। बच्चों के नामांकन के बाद ठहराव की चुनौती हमारे सामने है। मौजूदा परिवेश को देखते हुए शिक्षा को रोचक बनाने से लेकर, खेल की गतिविधियों को विस्तार देने, कमजोर बच्चों की मदद करने के साथ ही शिक्षा को आजीविका के कौशलों से जोड़ने की आवश्यकता है।



शुक्ल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में इस प्रशिक्षण से गणित विषय की रोचकता तथा अमूर्त से मूर्त की तरफ सीखने में मदद मिलेगी। गणित किट के माध्यम से बच्चे आकृति संख्या, गणना प्रबंधन, संख्या आदि विषयवस्तु को ठीक तरह से सीख सकेंगे। 



प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने कहा कि गणित किट में छात्रों के मापन संख्या प्रक्रिया, आकृति, पैटर्न आदि अवधारणा विकसित करने के लिए भरपूर सामग्री है जिसका लाभ छात्रों को शिक्षा के दौरान दिया जा सकता है। संदर्भदाता हरेन्द्र यादव, बालमुकुंद और अनूप सिंह ने प्रशिक्षण के पहले दिन गणित की नवाचारी शिक्षण विधियां, समेकन, शिक्षण के दौरान किट का प्रभावी उपयोग, शिक्षण योजना का निर्माण आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दिया।



इस अवसर पर डॉ गोविन्द प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, वन्दना चौधरी, रविनाथ त्रिपाठी, इमरान खान, कल्याण पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, अमनसेन, विवेक कान्त पाण्डेय, कुलदीप सिंह, पीयूष मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, गोपाल दूबे, सचिन पाण्डेय, मधुसूदन तिवारी, अरुण दूबे, शिव कुमार त्रिपाठी, रजनीश शर्मा, विवेक कुमार, मेराज अहमद, विजय चौधरी, निशांत मिश्र, मो. सलाम, संजय, लाल महेश मौर्या, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।