मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: जयन्ती पर याद किये गये प्रखर समाजवादी छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, महेन्द्रनाथ यादव बोले—समाजवाद की पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र

बस्ती: समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को आज दिनांक 05.08.2024 को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में बस…

Basti News: जयन्ती पर याद किये गये प्रखर समाजवादी छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, महेन्द्रनाथ यादव बोले—समाजवाद की पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र
Basti News: जयन्ती पर याद किये गये प्रखर समाजवादी छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, महेन्द्रनाथ यादव बोले—समाजवाद की पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को आज दिनांक 05.08.2024  को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में बस्ती सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें याद किया। 



महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वे आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था। राजनीति में उन्होने सदैव सादगी बनाये रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि आज जब देश में साम्प्रदायिक धु्रवीकरण हो रहा है ऐसे में हमें अपने गंगा जमुनी तहजीब को  बचाये रखना होगा, यही जनेश्वर मिश्र जैसे महान नेता के प्रति सच्ची श्रद्ध??ंजलि होगी।



समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, जमील अहमद, दयाशंकर मिश्र, रामचन्दर यादव, रामशंकर निराला,  विपिन त्रिपाठी,   पंकज मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अरविन्द सोनकर, हरीश आदि ने जनेश्वर मिश्र को नमन् करते हुये कहा कि जनेश्वर मिश्र के प्रभाव से बडी संख्या में युंवा जुड़े और समाजवादी विचारधारा को देश भर में स्वीकारोक्ति मिली। 




वक्ताओं ने स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि बस्ती से जनेश्वर मिश्र का विशेष लगाव था, वे जब आते तो सबसे मिलने की कोशिश करते। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये उनके मन में विशेष सम्मान था । सादगी उनके राजनीति की विशेषता थी। उन्होने कभी दिखावें की राजनीति नहीं की और गांव, गरीब, आम आदमी की पीड़ा में सड़क से संसद तक स्वर देते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।  कहा कि सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया । ऐसे महापुरूष को सदैव स्मरण किये जाने की जरूरत है।



जयन्ती पर जनेश्वर मिश्र को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, प्रशान्त यादव,  मो0 सलीम, चीनी चौधरी, नेहा सिंह, दिनेश तिवारी, मो. युनूस, अजय यादव, रोहित कन्नौजिया, फौजदार यादव, बलवंत यादव, राजेन्द्र यादव, जोखू लाल, राजेश यादव, संजय गौतम, गुलाब सोनकर, कक्कू शुक्ला, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, राहुल सिंह, चन्द्रभूषण यादव, गिरीश चन्द्र, विवेक यादव, डिम्पल, उदित पाण्डेय, गोरख यादव, रमेश गौतम, कपिलदेव यादव, अशोक यादव, गौरीशंकर यादव, छोटू मिश्रा, सुशील यादव, भुट्टुर प्रधान के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।