मुख्य सामग्री पर जाएँ
1 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सम्मानित हुए चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी

बस्ती: जनपद बस्ती के प्रसिध्द चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी को समाज सेवा व समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए 14 फरवरी को शांति फाउण्डेशन गोण्डा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं…

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सम्मानित हुए चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी
राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सम्मानित हुए चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  जनपद बस्ती के प्रसिध्द चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी को समाज सेवा व समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए 14 फरवरी को शांति फाउण्डेशन गोण्डा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में फाउंडेशन की अध्यक्ष पिंकी देवी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर शान्ती सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया।




चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और प्रगति के लिए आवश्यक तत्व सद्भावना आपसी सौहार्द आज की महती आवश्यकता है, इस तरह के आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। आज हमारा देश बहुत सारी परेशानियों से गुजर रहा है, जिसकी वजह यह है कि देशवासियों के अन्दर जाति, धर्म आदि के भेदभाव को लेकर एक-दूसरे के प्रति अच्छी भावना नहीं है, लेकिन सद्भावना यानी दूसरों के प्रति अच्छी भावना रखने से एक-दूसरे में प्रेम उत्पन्न होता है।



जानकारी के अनुसार दूसरो के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले चन्द्र प्रकाश पिछले कई साल से आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ व दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क कला शिक्षा व पठन सामग्री प्रदान करते रहे हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।