मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक में PM मोदी ने दिया मंत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राष्…

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक में PM मोदी ने दिया मंत्र
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक में PM मोदी ने दिया मंत्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शामिल हुए, सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पीएम मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संबोधित किया।|


पीएम मोदी ने ट्वीट किया,''आज बीजेपी की बैठक में भाग लिया| हमने पार्टी के सुशासन के एजेंडे पर व्यापक चर्चा की और आने वाले समय में लोगों से जुड़ाव को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।



भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया,''पीएम ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित और मार्गदर्शन करने के बाद, राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों,आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि कानूनों पर चर्चा की। राज्य आधारित समूह की बैठकें और भविष्य की घटनाओं पर चर्चा और घोषणा की जानी है|बता दें कि इस साल पाश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं|




भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा,''कृषि कल्याण, कृषि सुधार और किसानों के हित में मोदी जी ने तीन कानूनों के माध्यम से बड़े फैसले लिए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, आय दोगुनी हो, किसान अपनी उपज कहीं भी बेचने सके ऐसी स्वतंत्रता इन कानूनों में मिली है।रमन सिंह ने कहा,'' आने वाले समय में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता का अपार समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा है।




भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा,''दभारत के किसानों की उत्पादन, भंडारण और वितरण की सुविधा के लिए नए कृषि कानून बनाए गए। देश के कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों के उत्पाद के मूल्य में वृद्धि करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।| भूपेंद्र यादव ने कहा सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इस मूल मंत्र की थ्योरी को लेकर भाजपा देश में सकारात्मक कार्य कर रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।