बस्ती: बस्ती जिले के बभनान में पुलिस के नाक के नीचे दबंगो की दबंगई। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के हर्रैया तिराहे पर दबंगो ने बाइक सवार 2 युवकों पर अचानक हमला बोल दिया है। दबंगो ने बाइक सवार युवकों को न सिर्फ मारा-पीटा बल्कि उनकी बाइक तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी| हिस्ट्रीशीटर पारस यादव , प्रिन्स यादव, राकेश यादव, प्रशांत सिंह, सूरज पर लग रहा बाइक को जलाने का आरोप। पारस यादव पैकोलिया थाने का है हिस्ट्रीशीटर।
पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल थाना गौर क्षेत्र अन्तर्गत बभनान बाजार में हुए मार-पीट व बाइक जलाने के सम्बन्ध में पारस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है|
पुलिस के मुताबिक,''पैकोलिया थाना क्षेत्र के सन्थुआ गांव निवासी तौहीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वह और गांव निवासी आरिफ अलग-अलग बाइक से बभनान बाजार में कुछ सामान खरीदने आए थे। बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे के पास पहुंचते ही वहां मौजूद पारस यादव 5-6 साथियों संग मिलकर लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए। जब वह कुछ समझ पाते मनबढ़ उसे और उसके साथी को मारने पीटने लगे। जान बचाकर किसी तरह से हम वहां से भाग गए| उसके बाद पारस यादव और उसके साथियों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर उसमें आग लगा दी।
घटना के समय पूरे कस्बे में अफरा तफरी का माहौल रहा| सड़क पर बाइक धू धू कर जल रही थी। जिससे जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पारस यादव साथी भाग निकले। पुलिस ने पारस यादव को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिसकर्मी आग बुझाकर जली बाइक को बभनान चौकी ले आए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व दूसरी जगह मारपीट हुआ था। एक पक्ष जब बाइक पर दिखा तो दूसरा पक्ष (पारस यादव का गैंग) उन्हें मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया।
VIDEO: बभनान में साथियों संग मिलकर पारस यादव ने दो बाइक सवारों को जमकर पीटा, तोड़फोड़ कर बाइक को किया आग के हवाले; पारस यादव गिरफ्तार