PM Security Breach: पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
PM Security Breach: पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे|
पंजाब सरकार की तरफ से बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कल बुधवार को फिरोजपुर दौरे के समय उनकी सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है|
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल, और गृह मामलों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और जस्टिस अनुराग वर्मा होंगे| प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह कमेटी तीन दिन के अंतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी|
इधर, पंजाब बीजेपी के नेता पूरे मामले पर राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला उठाएगी| उसके बाद बीजेपी के सीनियर नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।