मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: 'नाइट कर्फ्यू' का पालन कराने के लिए निकली परसरामपुर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, तीन घायल, इलाज के लिये भेजा गया अयोध्या

बस्ती: बस्ती जिले में परसरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात नाइट कर्फ्यू (कोरोना कर्फ्यू) का पालन कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान एक ही परिवार…

बस्ती: 'नाइट कर्फ्यू' का पालन कराने के लिए निकली परसरामपुर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, तीन घायल, इलाज के लिये भेजा गया अयोध्या
बस्ती: 'नाइट कर्फ्यू' का पालन कराने के लिए निकली परसरामपुर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, तीन घायल, इलाज के लिये भेजा गया अयोध्या — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में परसरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात नाइट कर्फ्यू (कोरोना कर्फ्यू) का पालन कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये श्री राम चिकित्सालय अयोध्या भेजा गया।



घायलों में गंगा प्रसाद (50) उनकी पत्नी राधा देवी (45) व लड़का श्यामबाबू (17) शामिल हैं। घायलों का आरोप है कि उनका मकान और दुकान एक ही में है। शुक्रवार की रात वह दुकान का शटर गिरा रहे थे कि अचानक पहुंची पुलिस ने बिना कुछ पूछे पीटना शुरू कर दिया। दुकानदार की पिटाई की खबर सुनकर थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 



आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गए और दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे । थोड़ी देर में सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र मय फोर्स पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग बड़े अधिकारी के मौके पर आने की मांग करने लगे और कस्बे में ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। मौके पर परसरामपुर के अलावा छावनी थाने की पुलिस बुला ली गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। उचित कदम उठाए जा रहे हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।