नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है और हर रोज़ पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के ज़्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, रोज़ाना पहले से ज़्यादा मरीज़ मौत का शिकार हो रहे हैं| लगातार तीसरे दिन शनिवार को देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए।
देश में एक दिन में महामारी के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए हैं|2624 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,89,544 हो गई है| आंकड़ों के लिहाज से शनिवार का दिन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि इस दिन न सिर्फ संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक है बल्कि मृतकों की संख्या भी एक दिन में सबसे ज्यादा है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,46,786 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,61,99,222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,53,569 सैंपल कल टेस्ट किए गए|
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,01,412 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,83,79,832 हुआ।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया,'' दोनों वैक्सीन को खरीदने की भारत सरकार की कीमत 150 रुपये प्रति डोज़ ही है। भारत सरकार द्वारा खरीदी गई वैक्सीन की डोज़ राज्यों को मुफ़्त में मुहैया कराई जाती रहेंगी|