बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में हुई गोली काण्ड का 12 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा किया| एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर गोली कांड का 12 घंटे में हुआ खुलासा।बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के ग्राम बबुऔना में हुई गोली काण्ड का हुआ खुलासा।
पुलिस ने 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त असलहा, कारतुस किया बरामद ।परशुरामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र , SOG टीम प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।
थाना परसरामपुर के बबुऔना गांव में अशोक यादव के उपर हुआ था जानलेवा हमला।पुलिस ने घटना में शामिल मस्तराम यादव ,आलोक सिंह ,प्रदीप गौतम, गुरुप्रसाद को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्तो के पास से 1 पिस्टल 32 बोर ,नाल में फसा हुआ एक बुलेट 32 बोर , 4 जिंदा कारतुस 32 बोर किया बरामद।2 कट्टा 315 बोर, 6 जिंदा कारतुस 315 बोर ,1 जिन्दा कारतुस 12 बोर किया बरामद।
प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर रची गयी थी झूठी गोलीकांड की कहानी। आपने ही साथियों के साथ मिलकर खुद के ऊपर गीली चलाने की कहानी| विपक्षी को फंसाने को लेकर रची थी गोलीकांड की कहानी।
एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय रहे मौजूद। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में SSI कन्हैया पाण्डेय,SI मनीष कुमार जायसवाल, स्वाट टीम के मनोज राय, मनिन्द्र प्रताप चन्द, रविशंकर शाह, रमेश गुप्ता,देवेन्द्र निषाद, SOG टीम के बुद्धेश कुमार, दिलीप कुमार,रामसुरेश यादव, अजय यादव रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता