बस्ती: एसपी हेमराज मीना के नेतृत्व में स्वाट टीम को एक और सफलता। पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 3 सक्रिय शातिर चोर को किया गिरफ्तार।स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय कप्तानगंज थानाध्यक्ष हरे कृष्णा उपाध्याय ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।
पुलिस ने शातिर चोरो को गिरफ्तार कर घटित विभिन्न चोरी/ की घटनाओं का किया खुलासा। पुलिस ने अभियुक्त रौनक सिंह, शिवा , राज सोनी को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने ग्राम भरथापुर में चोरी गयी जेवरात में कुल 248.30 ग्राम सफेद धातु व, 93.20 ग्राम पीली धातु किया बरामद।पुलिस ने ग्राम रेहरवा में चोरी गयी जेवरात में 99.41 ग्राम सफेद धातु व 68.42 ग्राम पीली धातु भी किया बरामद।
पुलिस ने शातिर चोरो के पास से 11300 रुपया नगद किया बरामद| पुलिस ने तीन जोडी पालय सफेद धातु, एक सेट हार पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु, एक अदद चैन पीली धातु, एक जोडी बाली पीली धातु किया बरामद।
शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम के महेन्द्र यादव, मनोज राय, मनीन्द्र प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, रवि शंकर शाह, देवेन्द्र निषाद, सर्विलांस सेल के जनार्दन प्रजापति, हिन्दे आजाद, सत्येन्द्र सिंह रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता