बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के नेतृत्व में स्वाट टीम को मिली बड़ी कामयाबी ।48 घंटे के अंदर अस्थाई जेल से भागे दोनों कैदियों को पुलिस ने शनिवार देर शाम किया गिरफ्तार ।जेल से भागे दोनों कैदियों पर था 10 -10 हज़ार रुपये का इनाम।
स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय और मुंडेरवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने महर्षि विद्या मंदिर से भागे अजय कुमार और मोहम्मद वसीम को किया गिरफ्तार।अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर फरार हुए थे दोनों कैदी।एक चोरी और एवं गाँजा बेचने पर हुआ अस्थायी जेल में बन्द।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे सबइंस्पेक्टर दुर्विजय स्वाट टीम के महेन्द्र यादव, मनोज राय , मनिन्द्रप्रताप चन्द्र , अभिषेक तिवारी, रमेश गुप्ता, रवि शंकर शाह , देवेन्द्र निषाद, रहे शामिल।
बता दें कि कोविड-19 संक्रमण के चलते बनाई गई अस्थाई जेल से शुक्रवार को भोर में दो कैदी खिड़की का ग्रिल तोड़कर भाग निकले। फरारी की सूचना पर कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई थी।फ रार हुए दोनों कैदियों में एक गाँजा व दूसरा चोरी के इल्जाम में था बन्द। संतकबीरनगर के रहने वाले थे दोनों फरार कैदी|
कोरोना के चलते जिला कारागार भेजने से पहले बंदियों को 14 दिनों तक महर्षि विद्या मंदिर मडवानगर में बनी अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।पुलिस के अनुसार जेल में अजय निवासी धोबी टोला मगहर थाना खलीलाबाद कोतवाली संतकबीरनगर एनडीपीएस एक्ट में और वसीम निवासी दुधारा संतकबीरनगर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लाया गया था।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता