मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 28,637 नए मामले, 551 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाध…

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 28,637 नए मामले, 551 लोगों की हुई मौत
भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 28,637 नए मामले, 551 लोगों की हुई मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 28,637 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले शनिवार को आठ लाख और 49 हजार के आंकड़े को पार कर गए। 




यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में संक्रमितों की संख्या 25 हजार से ज्यादा रही है।पिछले 24 घंटे में 28,637 लोग संक्रमित हुए हैं। यह एक दिन में रिकॉर्ड की गई संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है।जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,49,553 पर पहुंच चुकी है|वहीं बात करें मृतकों की संख्या की तो, पिछले 24 घंटों में 551 लोगों की मौत हुई है| जिसके बाद अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 22,674 हो गई है|




केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के 28,637 नए मामले सामने आए हैं और 551 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,49,553 है जिसमें 2,92,258 सक्रिय मामले, 5,34,621 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 22,674 मौतें शामिल हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।