मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, 12 लाख 50 हज़ार की कीमत के शराब और रेक्टिफाइड स्प्रीट बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले और बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार।एसपी बस्ती हेमराज मीन…

बस्ती: जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, 12 लाख 50 हज़ार की कीमत के शराब और रेक्टिफाइड स्प्रीट बरामद
बस्ती: जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, 12 लाख 50 हज़ार की कीमत के शराब और रेक्टिफाइड स्प्रीट बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले और बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार।




एसपी बस्ती हेमराज मीना के नेतृत्व में बस्ती एसओजी टीम प्रभारी राजेश कुमार मिश्र और हरैया थानाध्यक्ष सर्वेश राय की टीम ने जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।




पुलिस ने 1350 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रीट और 100 लीटर शराब अपमीश्रित किया बरामद।पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस, 1 पिकअप 1 मोटरसाइकिल किया बरामद। पुलिस ने अभियुक्त डब्ल्यू सोनी उर्फ MG R , मनोज उपाध्याय ,विजय कुमार गुप्ता उर्फ भोला ,अशोक कुमार को किया गिरफ्तार।




 एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि हमारी पुलिस टीम ने शराब बनाने वाले 4 रेक्टिफाइड स्प्रीट 1350 लीटर, अपनिर्मित शराब करीब 100 लीटर बरामद किया गया है| जिनकी कीमत 12 लाख 50 हज़ार रुपये के करीब है| एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 315 बोर असलहा व दो कारतूस बरामद किया गया है, और एक मोटरसाइकिल और एक पिकअप गाड़ी भी बरामद किया गया है, हमारी टीम ने डब्ल्यू सोनी उर्फ एमजीआर ,मनोज उपाध्याय, विजय कुमार गुप्ता उर्फ भोला, अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है ।



पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है हम लोग बस्ती जिले के फुटहिया स्थित ढाबा से संसारी पूर्व तक रात में पिकअप गाड़ी से घूम कर ढाबों में खड़े होने वाले टैंकर जो रेक्टिफाइड स्प्रीट लेकर आते हैं के चालको से बातचीत कर उनसे प्रत्येक टैंकर से स्कूल से 200 लीटर का स्प्रीट चोरी से खरीदते हैं।





 एसपी हेमराज मीना ने पुलिस टीम को 15 हज़ार के इनाम देने की भी घोषणा किया|अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुरेश यादव,एसओजी टीम के अजय कुमार यादव ,राम सुरेश यादव, आदित्य पांडेय, बुद्धेश कुमार शामिल रहे।









रिपोर्ट-विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।