बस्ती: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में मतदान डाले जा रहे हैं। इन जिलों में आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुए और शाम छह बजे तक जितने भी लोग मतदान केन्द्र के परिसर में लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट देने का मौका मिलेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में आवश्यकतानुसार सेनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी और नियमानुसार सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मतदान कराए जा रहे हैं। इन जिलों में हैं मतदान- मथुरा, अलीगढ़, कौशाम्बी, बांदा, शाहजहांपुर, सम्भल, कुशीनगर, बहराइच, बस्ती, फर्रुखाबाद, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजीपुर, मऊ और सोनभद्र
पंचायत चुनाव 4th phase: बस्ती लाइव अपडेट
तेजी से बढ़ी कंट्रोल रूम में शिकायतें: यूपी में पंचायत मतदान खत्म होने की ओर है। इसी बीच विवाद भी बढ़ गए हैं। अचानक से कंट्रोल रूम में शिकायतें तेजी से आ रही हैं। पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। मतपेटियां सुरक्षित तौर पर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने को लेकर सभी अलर्ट हैं।
-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हरैया व क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा हरैया क्षेत्र में भ्रमण कर पोलिग बुथो को लगातार चेक किया जा रहा है। कोविड-19 के गाइड लाइन के पालन हेतु मतदाताओ को जगरुक किया जा रहा है ।
दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत: दोपहर 3 बजे तक बस्ती में 50.92 फीसदी
-जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बस्ती में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टितग प्राथमिक पाठशाला तिलकपुर ब्लाक कप्तानगंज का निरीक्षण किया गया। तथा मतदाताओ को कोविड-19 के निर्देशो का पलने करने हेतु बताया गया।
दोपहर एक बजे तक 37.14 फीसदी मतदान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में आज दोपहर 1.00 बजे तक कुल 37.14 फीसदी वोटिंग हुई। अब भी लोग भारी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं।
-दोपहर 1.00 बजे तक मतदान प्रतिशत: दोपहर 1 बजे तक बस्ती में 37.57 प्रतिशत मतदान
-जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बस्ती में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टितग प्राथमिक विद्यालय तैलियाडीह ब्लाक कप्तानगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्युटी में लगे पुलिस कर्मीयो को शतर्कता पुर्वक ड्युटी करने हेतु हिदायत दी गयी।
-जिलाधिकारी बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद बस्ती में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टितग मतदान केंद्रों का लागतार भ्रमण किया जा रहा है । तथा पोलिंग बुथो का निरीक्षण किया जा रहा है। क्रम में प्राथमिक पाठशाला महेवा कुंवर ब्लाक हरैया का निरीक्षण किया गया
11 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत: 11 बजे तक बस्ती में 24.57 प्रतिशत मतदान
पैर टूटा हौसला नहीं: प्राथमिक विद्यालय पैकोलिया बरुवार में संतोष सिंह का कुछ दिन पहले एक हादसे में पैर टूट गया। प्लास्टर चढ़े होने की वजह से वह चल फिर नहीं सकते, लेकिन हौसला कायम है। वह परिजनों के साथ चारपाई पर बैठ मतदान करने पहुंचे।
सुबह 9.00 बजे तक कुल 10.5 फीसदी मतदान: बस्ती -11.40 फीसदी, बांदा -8 फीसदी, रुधौली -9 फीसदी, मथुरा-9.52 फीसदी
कुशीनगर -9.33 फीसदी, फर्रुखाबाद -11.62 फीसदी, चित्रकूट-18 फीसदी
बस्ती में भी शुरू हुए मतदान: बस्ती में पंचायत चुनाव के मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई। कई बूथों पर सुबह छह बजे से लोग लाइन में लग गए। जिले में 2954 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। तेज गर्मी में धूप होने से पहले ही मतदाता बूथों तक पहुंच कर मतदान करना चाह रहे हैं। हर्रैया, भानपुर, परशुरामपुर, बनकटी, रुधौली प्रतिनिधियों ने बताया कि बूथों पर लोग मास्क तो लगाए हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
बस्ती:बस्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान शुरू। जिले में 1866701 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले को 16 जोन व 139 सेक्टर में बाँटा गया।जिले में 1185 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ मतदान।मतदान हेतु 1124 मतदान केंद्र व 2954 मतदेय स्थल बनाए गए| 122 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस के रूप में किए गए हैं| चिन्हित जिले में 8083 प्रधान व 5777 बीडीसी सहित जिला पंचायत सदस्य हेतु 763 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किश्मत| जिले में शांति पूर्ण मतदान को लेकर 2 कम्पनी पैरा मिलिट्री फोर्स,2 प्लाटून पीएसी, भारी पुलिस बल तैनात।
इन 17 जिलों में है मतदान: बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं।
चतुर्थ चरण के 17 जनपदों में 738 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10679 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 85408 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह इन 17 जिलों में 14111 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं। 17 जिलों में हो रहे चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं। इस फेज में कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग इस चरण में कर सकेंगे।