मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Zila Panchayat Chairman Polls: सपा नेता राम प्रसाद चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, गेट पर ही बवाल, दोनों पक्ष कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा , पुलिस बल तैनात

बस्ती: जिला पंचायत चुनाव 2021 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधी टक्कर के आसार के बीच शनिवार को पूरे दिन सियासी दांवपेंच चले गए। भाजपा उम्मीदवार सं…

Zila Panchayat Chairman Polls: सपा नेता राम प्रसाद चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, गेट पर ही बवाल, दोनों पक्ष कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा , पुलिस बल तैनात
Zila Panchayat Chairman Polls: सपा नेता राम प्रसाद चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, गेट पर ही बवाल, दोनों पक्ष कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा , पुलिस बल तैनात | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिला पंचायत चुनाव 2021 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधी टक्कर के आसार के बीच शनिवार को पूरे दिन सियासी दांवपेंच चले गए। भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी शनिवार को अचानक सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंच गए और उनसे मिलने की जिद पर अड़ गए।। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई।



नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय चौधरी पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। भाजपाइयों के साथ राम प्रसाद चौधरी के आवास पर पहुंचे बीजेपी नेता संजय चौधरी ने कहा मुझे नेता जी से बात करनी है।



बीजेपी और सपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। हालात देखते हुए पूर्व मंत्री के आवास पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है। हालांकि बीजेपी कंडीडेट संजय चौधरी पूर्व मंत्री से मिलने की जिद पर अड़े रहे है। हालांकि संजय चौधरी की राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात नहीं हो पाई। उधर हंगामा बढ़ता देख कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने भारी संख्या में फोर्स भी पहुंच गई और विवाद शांत कराया। हालांकि राम प्रसाद चौधरी के घर के सामने पुलिस का पहरा है।


सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने पत्रकारों से करते हुए कहा कि, हमे और हमारे कार्यकर्ताओं को मुकदमे में फंसाने की साजिश की जा रही है। मुलाकात के नाम पर भाजपाई उनके साथ धोखा करने पहुंचे थे।




पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा,''भाजपा के लोग राजनीतिक चाल के तहत घर पर आए थे। वह चाहते थे कि सपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो और उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाए। ऐसा इस लिए, ताकि भाजपा के उम्मीदवार को निर्विरोध जिताया जा सके। हमारे पास 16 जिला पंचायत सदस्य हैं और अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इस लिए भाजपा कुचक्र रच रही है।



सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि एक जिला पंचायत सदस्य शु्क्रवार को उनसे मिलने आ रही थीं, जिन्हें जेल गेट के पास रोक लिया गया। पुलिस ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के कारण वह सपा नेताओं से नहीं मिल सकती हैं। इसके बाद से उनका जिला पंचायत सदस्य से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदस्य को लापता कर दिया गया है।




बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय चौधरी ने कहा,'राम प्रसाद चौधरी वरिष्ठ नेता हैं। हमारी मंशा उनसे आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने की थी, लेकिन वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने एक तो उन्हें मिलने नहीं दिया और दूसरे उनके साथ गए कार्यकर्ताओं अभद्रता की। यह राजनीतिक शिष्टाचार की अनदेखी और मर्यादा का उल्लंघन है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।