मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा के प्रस्तावक को खींचकर अपहरण करने का प्रयास घोर निंदनीय: बस्ती में ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान हुए बवाल पर बोले अखिलेश- हारी हुई BJP का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा

बस्ती/लखनऊ: जिला पंचायत चुनाव 2021 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधी टक्कर के आसार के बीच शनिवार को पूरे दिन सियासी बवाल हुआ। सपा नेता औ…

सपा के प्रस्तावक को खींचकर अपहरण करने का प्रयास घोर निंदनीय: बस्ती में ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान हुए बवाल पर बोले अखिलेश- हारी हुई BJP का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा
सपा के प्रस्तावक को खींचकर अपहरण करने का प्रयास घोर निंदनीय: बस्ती में ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान हुए बवाल पर बोले अखिलेश- हारी हुई BJP का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती/लखनऊ: जिला पंचायत चुनाव 2021 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधी टक्कर के आसार के बीच शनिवार को पूरे दिन सियासी बवाल हुआ। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के गांधीनगर स्थित आवास से लेकर बस्ती ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के तक बवाल की खबरें आती रही है| उधर हालात देखते हुए पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के आवास पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है।




बस्ती में सपा नेता राम प्रसाद चौधरी के आवास और ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान हुई हाथापाई को समाजवादी पार्टी ने घोर निंदनीय बताया है| बस्ती में ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान हुए बवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोकना, वो हारी हुई भाजपा का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा है।



अखिलेश यादव ने कहा,''गोरखपुर व अन्य जगह जिस तरह भाजपा सरकार ने पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका है, वो हारी हुई भाजपा का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा है। भाजपा जितने पंचायत अध्यक्ष बनायेगी, जनता विधानसभा में उन्हें उतनी सीट भी नहीं देगी।



समाजवादी पार्टी ने कहा,''बस्ती में ज़िला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान पुलिस की उपस्थिति में भाजपा नेता की गुंडई!  भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी ने सपा के ज़िला पंचायत सदस्य व प्रस्तावक को खींचकर अपहरण करने का किया प्रयास, घोर निंदनीय।  दंभी सत्ता के अब दिन हैं बचे चार।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।