बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है| बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या से सनसनी| पीट-पीट कर युवक की निर्मम हत्या की गई| सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस| गौर थाना के बेलहिया गांव की घटना।
मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी हरैया व प्रभारी निरीक्षक गौर मय पुलिस बल मौजूद हैं । थाना गौर जनपद बस्ती पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है ।
गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया और धोबहिया गांव के लोगों में शनिवार की सुबह खेत में बकरी घुसने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी गांव पहुंच गए। मृतक के परिवार से मुलाकात के बाद मामले में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शनिवार की सुबह धोबहिया गांव के बच्चे पड़ोसी गांव बेलहिया के पूरब एक बाग में बकरी चराने गए। बेलहिया गांव निवासी मुकेश बाग में जब बकरियों को देखा तो आग बबूला हो गया। वह बकरियों को बाग से निकालने की बात करने लगा। इसी बात को लेकर बकरी चराने वाले बच्चों से उसका विवाद हो गया।
बकरी चराने वाले बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो गांव के लोग भी बाग में आ गए। लोगों को आता देख मुकेश भी शोर मचाने लगा। इतने में बेलहिया गांव के भी दर्जन भर से अधिक लोग मुकेश के पक्ष में लाठी-डंडे लेकर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
घटना में धोबहिया गांव के 37 वर्षीय नूर अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में नूर के भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, रंकू को नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या बलवा, मारपीट, महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है।