मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाईकर्मी आन्दोलित, धरने की दी चेतावनी

बस्ती: रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठ…

Basti News: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाईकर्मी आन्दोलित, धरने की दी चेतावनी
Basti News: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाईकर्मी आन्दोलित, धरने की दी चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

बस्तीरविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 28 अगस्त को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा।


बैठक में सफाई कर्मियों की ऑन लाइन उपस्थिति न कराये जाने, वर्षो से जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालयांे पर तैनात सफाई कर्मियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजे जाने, सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण किट दिये जाने, महिला सफाई कर्मियों की नियुक्ति तैनाती स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में किये जाने, सामूहिक टीम में डियूटी से मुक्त किये जाने, सफाई कर्मचारियों से छुट्टा मवेशियों को पकड़ने या गौशाला का कार्य न लिये जाने, सफाई कर्मचारियों का पेरोल शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा ही जमा कराये जाने, वंचित सफाई कर्मियों की एसीपी लगाये जाने, दिव्यांग कर्मचारियों को दिव्यांग भत्ता दिये जाने आदि मुद्दों पर विचार किया जाय।



इसी कड़ी में बैठक में सभी सफाई कर्मचारियों को कार्यालय से पहचान पत्र निर्गत किये जाने, मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को समस्त देयकों का भुगतान कराकर कराकर अबिलम्ब पेंशन स्वीकृत कराने, जिन कर्मचारियों का वेतन बाधित है उनका भुगतान प्रार्थना पत्र के आधार पर कराये जाने, निलम्बित सफाई कर्मचारियों के बहाल होने के बाद निलम्बन अवधि का वेतन एरियर अविलम्ब उपलब्ध कराने,  सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रक्रिया पूर्ण किये जाने, डीए का ऐरियर भुगतान कराये जाने आदि चर्चा करने के साथ संघर्ष की रणनीति बनायी गई।


जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बैठक में कहा कि संघ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिये प्रतिबद्ध है और मांगों के समर्थन में चरणबद्ध संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने एकजुटता पर जोर दिया।


बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री मनोज कुमार चौहान, जिला कोषाध्यक्ष पेशकार, राम कृपाल, अमित चक्रवर्ती, अशोक कुमार दूबे, बलराम यादव, बुधई प्रसाद, भरत राम, बजरंगी, संजय यादव, जाहिद अली, राम बहादुर, हरिश्चन्द्र, असलम अंसारी, महेन्द्र प्रताप, भरतराम,  हनुमान प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, कप्तान कुमार, रूदल कुमार, राम शिवमंगल पाण्डेय, संजय यादव, जय प्रकाश, राजेन्द्र मौर्या, राघव प्रसाद, जय सिंह चौधरी, ओम प्रकाश यादव,  के साथ ही संघ पदाधिकारी और सफाईकर्मी शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।