मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: सपा फ्रन्टल संगठनों ने चलाया सदस्यता अभियान

बस्ती: शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के महा…

Basti News: सपा फ्रन्टल संगठनों ने चलाया सदस्यता अभियान
Basti News: सपा फ्रन्टल संगठनों ने चलाया सदस्यता अभियान | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के महासचिव मो. हारिश के संयोजन में कम्पनी बाग के पास स्थित शिव मंदिर के निकट सदस्यता अभियान चलाया गया। पहले दिन 150 सदस्य बनाये गये।


सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन गंगवार, सचिव डी.आर.यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, सपा नेता विपिन सिंह, जमील अहमद, अरविन्द सोनकर, मो. युनूस, राम सिंह यादव आदि ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुये कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से युवाओं, बेरोजगारों के साथ ही जन-जन को जोड़े। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाय।


सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से अमृत पाल सिंह सनम, राम अशीष वर्मा, संदीप निषाद, जहीर खान, अभिषेक पाठक, आयुष पाण्डेय, संदीप यादव, विवेक शुक्ल के साथ ही  फ्रन्टल संगठनों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।