मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti News: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने शिविर लगाकर बनाये 110 सदस्य

बस्ती: समाजवादी पार्टी के युवा फ्रन्टल संगठनों द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के नगरा बौडिहार में शिविर लगाकर 110 सदस्य बनाये गये। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अध…

Basti News: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने शिविर लगाकर बनाये 110 सदस्य
Basti News: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने शिविर लगाकर बनाये 110 सदस्य | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: समाजवादी पार्टी के युवा फ्रन्टल संगठनों द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के नगरा बौडिहार में शिविर लगाकर 110 सदस्य बनाये गये। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अध्यक्ष अखिलेश यादव के संयोजन में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों को सदस्यता दी गई।


मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी डी.आर.एस. यादव, राहुल सिंह, प्रेमचन्द्र सोनी, समाजवादी पार्टी छात्र  सभा के जिलाध्यक्ष अजय यादव,   लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी के साथ ही सपा के वैजनाथ शर्मा, धु्रवचन्द्र चौधरी, पन्नेलाल यादव, बंशीराम यादव आदि ने शिविर में सहयोग किया।


 वक्ताओं ने कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से लोगांें को मजबूती से जोडे़ । समाज में राजनीतिक, सामाजिक परिवर्तन का दायित्व युवाओं के कंधे पर है।  प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जा रहा है। युवा छात्र संघ बहाली के लिये रचनात्मक आन्दोलन के साथ ही पेपर लीक, मंहगी होती शिक्षा आदि के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करेंगे।


सदस्यता अभियान में जोखन यादव, हरिश्चन्द्र, ब्रम्हानन्द गौतम, कृष्ण कुमार, रविदास, हबीबुल्लाह, राम सुमेर, नईम, अनुज, कन्हैया, नागेन्द्र, विधान राव, रामशंकर, अजीत, राजकुमार के साथ ही फ्रन्टल संगठनों के अनेक  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।