मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: MLA संजय प्रताप जायसवाल ने किया CHC रुधौली और सल्टौआ में 18+ लोगों के वैक्सीनेशन का उद्घाटन

बस्ती: रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली, भानपुर एवं सल्टौआ में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन, दो-दो ऑक्सीजन कॉन्सरट्रेटर मशीन विधायक निधि से देने की घोषणा किया। इसी…

बस्ती: MLA संजय प्रताप जायसवाल ने किया CHC रुधौली और सल्टौआ में 18+ लोगों के वैक्सीनेशन का उद्घाटन
बस्ती: MLA संजय प्रताप जायसवाल ने किया CHC रुधौली और सल्टौआ में 18+ लोगों के वैक्सीनेशन का उद्घाटन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली, भानपुर एवं सल्टौआ में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन, दो-दो ऑक्सीजन कॉन्सरट्रेटर मशीन विधायक निधि से देने की घोषणा किया। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्टौआ में 18 से 44 वर्ष के युवाओं में को होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।




विधायक संजय प्रताप ने कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते हुये कहा कि पिछले एक माह के भीतर हमने कई अपनों को खोया है। महामारी ने सबको कष्ट दिया है, शहर हो या गांव चौतरफा इसका कहर है किन्तु जितना संभव हो सका लोगों के मदद का सिलसिला जारी है। कहा कि एक विधायक के रूप में उनसे जितना संभव हुआ किया और भविष्य में भी करते रहेंगे। 



उन्होने लोगों से आवाहन किया कि कोरोना बचाव हेतु टीकाकरण अवश्य करा लें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली, भानपुर एवं सल्टौआ में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन तथा दो-दो ऑक्सीजन कॉन्सरट्रेटर मशीन  के हो जाने पर लोगों को इस महामारी से लड़ने में सुविधा रहेगी। कहा कि जब तक कोरोना पर पूरी तरह से अंकुश नहीं हो जाता चैन से नहीं बैठना है। सबके परस्पर सहयोग से ही सफलता मिलेगी। कोरोना हारेगा और मानवता की जीत होगी।




कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी रूधौली, भानपुर, डा0 वरुणानन्द प्रभारी चिकित्साधिकारी रुधौली,  डा. सचिन, डा. आनन्द मिश्रा, शिवाकान्त मिश्रा  प्रभारी निरीक्षक रुधौली, जयेश प्रताप जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि  विजय कुमार ‘राजू’  मनोज सिंह, रामउग्रह जायसवाल, विजय नारायण तिवारी,महेन्द्र सिंह, राजकुमार चौधरी, गोपाल सिंह, बलराम तिवारी, अनिल पाण्डेय, रत्नेश राय, विनोद द्विवेदी, उमेश यादव, विकास शर्मा, राजीव मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी,  कर्मचारी एवं टीकाकरण के लिये आये लोग शामिल रहे।

यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।