बस्ती: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ सल्टौआ की बैठक बी0आर0सी0 सल्टौआ में हुई। बैठक में 5 सितम्बर को लखनऊ मे होने वाले धरना-प्रदर्शन मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने को लेकर चर्चा हुई ।सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष रत्नेश चौधरी ने कहा कि इस बार हम शिक्षामित्रों की लड़ाई आर पार की होगी। सभी तैयारी मे जुट जाय।बैठक को संदीप सिंह ब्लाक संरक्षक बहरैची प्रसाद,महामंंत्री विनोद कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, वरि0उपाध्यक्ष ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ चलने के लिए बस बुक किया जाए और अधिक से अधिक संख्या मे लखनऊ चलें। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय हुआ कि बस बुक करके लखनऊ धरने मे एकजुट होकर एक साथ चलेंगे।यदि जरूरत पड़ी तो दो या तीन दिन तक भी लखनऊ मे रुककर धरना-प्रदर्शन मे शामिल होकर आन्दोलन को गति प्रदान की जायेगी। लखनऊ बस ले जाने के लिए सहयोग राशि प्राप्त करने हेतु न्याय पंचायत वार प्रभारी नियुक्त किये गए है जिसकी सूचना अगले पोस्ट मे दी जायेगी।
बैठक मे संदीप कुमार सिंह, रत्नेश चौधरी,अजय कुमार वर्मा,विनोद कुमार चौहान, बहरैचीप्रसाद, रंगीलाल, कमलेश चौधरी,राम नेवास चौहान, सत्य प्रकाश,विमल कुमार गुप्ता,मुन्नालाल, फूलचंद, कन्हैयालाल जायसवाल, अमर सिंह, उमेश चंद्र वर्मा,सत्य प्रकाश चौधरी,धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, रमेश कुमार, रवि प्रकाश, सरफराज, अमित श्रीवास्तव, राधेश्याम पाल, गोविंद प्रसाद, त्रिलोकी नाथ आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी