मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: सपा के युवा संगठनों का सदस्यता अभियान जारी

बस्ती: प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन…

Basti News: सपा के युवा संगठनों का सदस्यता अभियान जारी
Basti News: सपा के युवा संगठनों का सदस्यता अभियान जारी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी के संयोजन में टाउन क्लब के निकट दूसरे दिन रविवार (11 अगस्त, 2024) को सदस्यता अभियान चलाया गया। दूसरे दिन 130 सदस्य बनाये गये। सपा के फ्रन्टल संगठनों का चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा।


सपा के पूर्व महासचिव जमील अहमद, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन गंगवार,  मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह, आदि ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुये कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से लोगांें को जोड़े। वक्ताओं ने कहा कि समाज में राजनीतिक, सामाजिक परिवर्तन का दायित्व युवाओं के कंधे पर है।  कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाय। युवाओें को छात्र संघ बहाली के लिये रचनात्मक आन्दोलन के साथ ही पेपर लीक, मंहगी होती शिक्षा आदि के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।


सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिला उपाध्यक्ष मो0 हारिश, दीपक आर्या, मो. समीर, नईम अंसारी, मो. शाद ‘सद्दू’ उपेन्द्र कन्नौजिया, रवि त्रिपाठी, राम आशीष वर्मा, मो0 अजहर, अमित यादव ‘प्रिन्स’, विकास यादव, अजय पाल, संदीप के साथ ही  फ्रन्टल संगठनों के अनेक  पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।